दिल के लिए कितना लाभकारी है बेर Health Benefits of jujube in Hindi




बेर का फल चाहे दिखने मे छोटा हो लेकिन इसके फ़ायदे जानकार आप दंग रह जायेंगे । बेर ही नहीं इसके पत्ते, बृक्ष की छाल, गोंद सभी में औशधीय गुण पाए जाते हैं। बेर में कैलोरी बहुत कम होती है और यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। उल्टी होना, जी घबराना इसके अलावा गर्भवस्था के दौरान पेटदर्द कम करने के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी फल है। तो आइये जानते हैं ऐसे गुणकारी फल के स्वस्थ्य लाभ हिंदी में। बे

बेर खाने से फायदे 

कच्चे होने पर हरे रंग का और पकने के बाद लाल-भूरे रंग का होने वाला यह छोटा सा फल बड़ी बड़ी बिमारियों को सही करने में बहुत ही लाभदायक होता है। कुछ शोधों से पता चला है कि इसके जरिये एनीमिया, लिवर, लो-ब्लड प्रेशर जैसे समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। त्वचा को नरम और मुलायम बनाने केलिए भी यह फल उत्तम होता है।

1. पेट की समस्याएं दूर करे

पेट से समन्धित कोई भी समस्या हो उसके लिए बेर खाना बहुत ही लाभदायक होता है। अगर आपके पेट में दर्द है तो आप बेर खाइये अगर आपको अपच की समस्या है तो आप बेर को नमक और काली मिर्च के साथ खाएं तुरंत ही रहत मिलेगी। इसके अलावा बेर को सुखाकर बारीक पीसें फिर उस पाउडर के सेवन करने से कफ की समस्या दूर हो जाती है।

2. दिल को बनाएं स्वस्थ

अगर आप चाहते हैं कि आपको दिल से समन्धित कोई समस्या नहीं हो तो आप बेर का सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार यह दिल की बिमारियों को दूर करने का काम करता है। बेर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से बार-बार प्यास लगने वाली समस्या भी दूर हो जाती है।



3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

बेर का फल शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। यह फल कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, छोपेर जैसे खनिज पदार्थों से भरपूर होता है। ये सब हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

4. नींद न आने की समस्या दूर करे

अगर आपको रात में बहुत देर तक नींद नहीं आती या बीच-बीच में नींद खुल जाती है तो आप बेर का उपयोग करें। इस गुणकारी फल में बहुत प्रकार के महत्वपूर्ण एमिनो एसिड होते हैं जो शरीर में प्रोटीन की मात्रा को संतुलित करने में मदद करते हैं। चीनी दवाओं में इसके बीज से एंग्जाइटी और अनिद्रा (इंसोम्निया) का इलाज भी किया जाता है।

5. हड्डियों को मजबूर करे

अगर आपका शरीर थोड़े से काम करने के बाद थकान महसूस करता है तो आप बेर जरूर खाएं। इस फल में आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। इसके सेवन से जोड़ों में होने वाली दर्द भी ठीक हो जाती है।

6. खून साफ करें

रक्त को साफ करने और सुचारू रूप से शरीर में संचरण के लिए बेर का फल काफी उपयोगी होता है। जब शरीर में खून साफ़ रहता है तो चेहरे पर फोड़े-फुंसी, दाग-धब्बे नहीं होते हैं। और रक्त सही तरीके से शरीर में संचारित हो तो दिल के दौरे जैसी बीमारी नहीं होती।

1 Comments

Previous Post Next Post