भाईदूज तिलक करने का मुहूर्त दोपहर 1.30 बजे से 3.50 बजे

भाईदूज पूरे देश में शनिवार को मनाया जायेगा। तिलक करने का मुहूर्त दोपहर 1.30 बजे से 3.50 बजे तक है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज मनाया जाता है। भाई इस पर्व पर अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार देते हैं। आज ही चित्रगुप्त पूजा भी की जाएगी।

आज भाई दूज के मौके पर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक एसी और गैर एसी लो फ्लोर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। निगम हर साल भाई दूज पर महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post