Three Stories of Akbar Birbal/अकबर बीरबल की तीन कहानियां

बेगम साहिबा

एक बार की बात है  अकबर बीरबल  के बीच हँसी मजाक चल रहा था. अकबर बोले, “बीरबल ! तुम्हारी बीवी बहुत सुंदर है” बीरबल : जहाँपनाह, पहले मैं भी ऐसा ही सोचता था पर जबसे बेगम साहिबा को देखा है मैं अपनी पत्नी को ही भूल गया” बीरबल का जवाब सुनकर अकबर झेंप गए। उन्होनें बीरबल के साथ ऐसा मजाक दोबारा नहीं किया।



 मोम का शेर
एक बार ईरान के राजा ने पिंजरे में एक शेर भेजा और कहा कि अगर इसे कोई बिना पिंजरा खोले बाहर निकाल देगा तो मान जायेगा की आपके दरबार मेंनवरत्नों की होड संसार में नहीं हो सकती। अकबर ने सभी दरबारियों से शेर को बिना पिंजरा खोले बाहर निकालने को कहा पर सभी असफल रहे। अंत में बीरबल को बुलाया गया। बीरबल ने एक गर्म सलाख ली और उससे शेर को दागने लगा कुछ ही देर में मोम का शेर पिघल गया, अकबर बीरबल की बुद्धिमत्ता देखकर बहुत खुश हुआ। बीरबल के कारण ईरान के राजा के सामने अकबर की ईज्जत रह गयी।



 छोटी लाईन बडी लाईन

एक बार अकबर बीरबल हँसी मजाक कर रहे थे। तभी अकबर ने तलवार से धरती पर एक लाईन खींच दी और उसे बिना मिटाये छोटी करने को कहा । बीरबल ने उसी लाईन के सामने एक बडी लाईन खींच दी। अब अकबर की खींची हुई लाईन उस लाईन के सामने छोटी नजर आ रही थी। अकबर ने बीरबल की अक्ल की तारीफ की।

Post a Comment

Previous Post Next Post