अंग स्फुरण या अंगों के फड़कना कितना शुभ व अशुभ


शरीर के अंगों का फड़कना भी जीवन में होने वाले शुभ व अशुभ् की जानकारी देता है।  भारतीय ज्योतिष शास्त्र में शरीर द्वारा भविष्यकथन करने के कई तरीके बताए गए हैं जिनमें से एक है अंग स्फुरण या अंगों के फड़कने का अध्ययन कर भविष्यवाणी करना। मत्स्य पुराण के अनुसार, "पुरुषों के दाहिने (Right Side) अंगों का फड़कना शुभ और बाएं भाग (Left Side) का फड़कना अशुभ होता है। स्त्रियों के लिए यह विपरीत माना जाता है।" आइए जानें मानव शरीर के किस हिस्से के फड़कने से क्या संकेत मिलता है: 
अंग फड़कना (चेहरे के लिए)
* सिर का फड़कना: जमीन-जायदाद की वृद्धि 
* ललाट का फड़कना: स्थान की वृद्धि
* नेत्रों के समीप स्फुरण: धन प्राप्ति
* दाएं पलकों का फड़कना: युद्ध में विजय, लक्ष्य प्राप्ति का संकेत 
* आंत का फड़कना: धन प्राप्ति 
* नाक का फड़कना: प्रियजनों से मिलन
* निचले होंठों का फड़कना: संतान सुख की प्राप्ति
* गले का फड़कना: भोग लाभ

अंग फड़कना (शरीर के लिए)
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मानव शरीर के विभिन्न अंगों का फड़कना बेहद विशेष होता है। इसके अनुसार हर अंग किसी ना किसी भविष्यवाणी की तरफ इशारा करता है। आइए जानें मानव शरीर के विभिन्न अंगो के फड़कने का राज: 
* दोनों कंधे फड़कना: भोग की वृद्धि (किसी चीज की चाह का बढ़ना)
* हाथ का फड़कना: धन की प्राप्ति का संकेत 
* पीठ का फड़कना: युद्ध में पराजय (असफल होने के आसार)
* छाती का फड़कना: विजय प्राप्ति
* दोनों पैरों का फड़कना: उत्तम स्थान की प्राप्ति

अंग फड़कना (नाक के लिए)
नाक फड़कने का फल 


अंग शास्त्र जिसे लोग सामुद्रिक शास्त्र भी कहते हैं को शिवपुत्र कार्तिकेय ने लिखा था। कार्तिकेय द्वारा लिखे गए इस शास्त्र में अंगों से फड़कने के कई राज बताए गए हैं। सभी अंगों की तरह ही नाक के फड़कने के भी शुभ और अशुभ फल होते हैं जो निम्न हैं:


दायीं नाक का फड़कना (Right Nose)
अंग शास्त्र के अनुसार अगर जातक की दायीं नाक फड़कती है तो उसकी किसी अन्य व्यक्ति से बहस या लड़ाई हो सकती है। लेकिन कुछ ज्योतिषी मानते हैं कि व्यापारी वर्ग के लिए यह एक अच्छा संकेत होता है। उनके अनुसार किसी व्यक्ति की नाक फड़कने पर उसको व्यापार में लाभ होता है।


बायीं नाक का फड़कना (Left Nose)
ज्योतिषियों का मानना है कि नाक के बाएं भाग के फड़कने पर व्यक्ति को प्रसिद्धि, सम्मान तथा धन की प्राप्ति होती है। दूसरी ओर नाक की नोक पर होने वाली फड़फड़ाहट को आने वाली मुसीबत या लंबी बीमारी से मौत का संकेत माना जाता है। नाक का बायां कोना फड़कना पुत्र पक्ष से किसी खुशखबरी का संकेत देता है।


नाक के अन्य हिस्सों का फड़कना
नाक के दाएं- बाएं भाग के अलावा यदि व्यक्ति के नाक के अंदर का भाग फड़के तो उसे सुख की प्राप्ति होती है। वहीं यदि नाक के नथुने फड़कते हैं, तो इसे जातक के जीवन में धन-लाभ का संकेत माना जाता है।
अंग फड़कना (कान के लिए)
कान का फड़कने के शुभ और अशुभ फल 


अंग शास्त्र के अनुसार मनुष्य का शरीर बहुत ही संवेदनशील होता है तथा वह भविष्य में होने वाली घटनाओं का हमें पहले से ही सूचना देता है। कान के फड़कने के बारे में भी ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। कान फड़कने के कुछ सरल भविष्यफल निम्न होते हैं:


दाहिने कान का फड़कना (Right Ear)
अंग शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का दाहिना कान फड़कता है तो उसे भविष्य में शुभ समाचार मिल सकता है। कई ज्योतिषियों के अनुसार जातक के दाहिने कान के छेद का फड़कना किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने का संकेत देता है। किसी परीक्षा से पहले दाहिने का फड़कना उसमें सफलता प्राप्ति का संकेत देता है।


बाएं कान का फड़कना (Left Ear)
ज्योतिषियों का मानना है कि व्यक्ति के बाएं कान के फड़कने पर वह भविष्य में किसी सम्मानित और बड़े व्यक्तियों से मिल सकता है। वहीं माना जाता है कि यदि व्यक्ति के बाएं कान का पिछला भाग फड़कता है, तो उसे अपने मित्र के पास जाना पड़ सकता है या उससे मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा कोई शुभ संदेश की प्राप्ति तथा धन लाभ भी हो सकता है। दूसरी तरफ कान का बजना एक अशुभ सूचना का संकेत देता है।


अंग फड़कना (जांघ के लिए)


जाने क्या होता है जांघों के फड़कने से  

शरीर के सभी अंगों की तरह जांघ का फड़कना भी हमें भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं से सचेत करता है और इसके शुभ और अशुभ फल होते हैं।


दाहिने जांघ का फड़कना (Right Thighs)
अंगशास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के दाएं जांघ में फड़फड़ाहट होती है तो यह एक अशुभ संकेत हो सकता है। दाएं जांघ के फड़कने पर व्यक्ति को किसी अपमान का सामना करना पड़ सकता है या उसके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।


बाएं जांघ का फड़कना (Left Thighs)
ज्योतिषियों के अनुसार दाएं जांघ के विपरीत बाएं जांघ का फड़कना शुभ फल की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के बाएं जांघ में कंपन होती है तो उसे धन का लाभ होता है तथा कोई शुभ समाचार मिलता है। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बाएं जांघ के फड़कने पर आपका कोई दोस्त मुसीबत में आपकी सहायता कर सकता है।

अंग फड़कना (हाथ के लिए)

जाने हाथ फड़कने के शुभ और अशुभ परिणाम

अंग शास्त्र (सामुद्रिक शास्त्र) के अनुसार शरीर के अंगों का फड़कना हमारे आने वाले भविष्य की कई घटनाओं की जानकारी देता है। इसी के अनुसार हाथों का फड़कना हमारे जीवन के बारें में कई बातें बताता है। आइए जानें हाथ फड़कने के कुछ फल:


हाथ की उंगलियों का फड़कना (Fingers)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की हाथों की अंगुलियां फड़कती है तो वह अपने किसी प्रिय मित्र से मिल सकता है। वही माना जाता है कि यदि हाथ का अंगूठा फड़के तो कोई अशुभ सूचना प्राप्त होती है या किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


दाएं हाथ का फड़कना (Right Hand)
ज्योतिषियों का मानना है कि व्यक्ति का यदि दायां हाथ फड़के तो यह धन लाभ और यश प्राप्ति का संकेत हो सकता है। यदि दाएं हाथ की कोहनी फड़कती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में किसी से झगड़ा या बहस हो सकती है। दाएं हाथ की हथेली फड़कने पर व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।


बाएं हाथ का फड़कना (Left Hand)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बाएं हाथ के फड़कने पर व्यक्ति को उसकी कोई खोई हुई कीमती वस्तु वापस मिल सकती है। वहीं बाएं हाथ की कोहनी के फड़कने पर व्यक्ति को धन का लाभ होता है। बाएं हाथ की हथेली के फड़कने पर स्वास्थ्य में लाभ होता है अर्थात किसी बीमार व्यक्ति के बाएं हाथ की हथेली फड़के तो वह जल्द ही स्वस्थ हो सकता है।

अंग फड़कना (आंखो के लिए)

अगों का फड़कना 

शरीर के अंगों का फड़कना भी जीवन में होने वाले शुभ व अशुभ् की जानकारी देता है। भारतीय अंग ज्योतिष  में अंगो  का फड़कना हमारे जीवन में होनी वाली कई घटनाओं की पूर्व सूचना देता है। आंखों के फड़कने के कई मतलब निकाले जाते हैं जिनमें से कुछ जानकारी जो हमारे पुराणें में के बारे में आपको बता रहे है।


आंखों का फड़कना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शरीर के सभी अंग फड़कते हैं तथा सभी अंगों के फड़कने का अलग-अलग परिणाम होता है। माना जाता है कि दांयी आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ तथा बांयी आंख का फड़कना स्त्रियों के लिए शुभ संकेत देती है।


दांयी आंख का फड़कना (Right Eyes):
दांयी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। यदि दांयी आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़कती है तो व्यक्ति की मन की इच्छाएं पूरी हो जाती है, पदोन्नति तथा धन लाभ होता है। परंतु दांयी आंख के नीचे के हिस्से का फड़कना अशुभ सूचना का संकेत देता है।


बांयी आंख का फड़कना (Left Eye)
बांयी आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। यदि बांयी आंख की पलक और भौंवें फड़कती है तो व्यक्ति के दुश्मन से लड़ाई हो सकती है तथा दुश्मनी बढ़ सकती है। परंतु बांयी आंख के नीचे के हिस्से के फड़कने पर किसी से कहा सुनी हो सकती है तथा उसके सामने लज्जित होना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए बाईं आंख फड़कना एक शुभ संकेत होता है।




1 Comments

Previous Post Next Post