कीवी खाएं अौर रोग भगाएं/Benefits of Kiwi Fruits for Health/nutritional value


nutritional value/Benefits of Kiwi Fruits for Health  कीवी का फल न्यूजीलैंड (Newzeland)का प्रमुख फल है। भारत में इसे दो दशक पूर्व ही पहचान मिली है। इस फल (Fruit) का स्वाद (taste)खट्टा व मीठा होता है। यह काफी अच्छा व स्वास्थ्य लाभ देने वाला होता है। इस फल में कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जिनमे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन इ, फाइबर उच्च मात्रा में होता है। चीकू की तरह इसका रंग होता है। यह फल एक बेल फल होता है। 
कीवी फल खाने से लाभ – nutritional value
1. डेंगू और चिकनगुनिया रोग में लाभकारी ( help ful in Dengue & chikungunya)
डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने से शरीर के ब्लड में से प्लेट्स की कमी होने लगती है। और इन प्लेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह इन बिमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। डॉक्टर भी इन बिमारियों में कीवी फल को खाने की सलाह देता है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये ( increased immunity )
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होने के कारण इस फल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए इस फल के अलावा कोई और फल नहीं है। इसके सेवन से आपके शरीर की थकान दूर होगी और नयी ऊर्जा आने लगेगी। इस फल में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर के आयरन को सोखता है जिसके कारण एनीमिया के मरीजों के लिए कीवी फल उत्तम है।
3. गर्भावस्था में फायदेमंद ( Beneficial in pregnancy)
जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे रोजाना 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है, और कीवी फल फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है। यह फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के मष्तिष्क के विकास में बहुत फायदा करता है। इससे शिशु को भरपूर पौष्टिक तत्व मिलते हैं जिससे वह पुरे विकास के साथ जन्म लेता है।
4. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करे ( help to control cholesterol)
अगर खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाये तो रोगों का खतरा ज्यादा बढ़ने लगता है। कीवी फल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर से बेकार कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल में बढ़ावा होता है।
5. हृदय रोगों में फायदेमंद ( Good for heart)
हृदय रोग में कीवी का फल काफी अच्छा माना गया है। इस फल में प्राकृतिक रूप से मौजूद फाइबर और पोटेशियम दिल की बिमारियों से लड़ने की क्षमता रखते हैं। दिल की बिमारियों में जब मरीज कम सोडियम लेने के साथ अपनी पोटेशियम की मात्रा अधिक करता है तो हृदय से समन्धित रोग दूर होने लगते हैं। इस फल के नियमित सेवन से खून में ट्राई ग्लिसरोएड की मात्रा में कमी आती है साथ ही खून में थक्का जमने की समस्या भी कम होती है।
6. आंखों को स्वस्थ बनाये ( Make healthy eye)
आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए कीवी का फल काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आँखों से समन्धित बिमारियों का खतरा कम होने लगता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट रेटिना में रोशनी बढ़ने में मदद करते हैं। साथ ही लम्बे समय तक आँखें ख़राब होने से बचती हैं।
https://sharmaraviranjan88.blogspot.com/2017/12/marigold-is-medicine-also.html
7. अच्छी नींद दिलाये (Good sleep)
बहुत से लोगों को रात भर नींद नहीं आती है या फिर थोड़ी सोने के बाद फिर नींद खुल जाती है। ऐसे लोगों को के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप रोजाना सोने से पहले एक कीवी का फल खाएं और उसके बाद आपको अच्छी नींद आने लगेगी।
8. शरीर से सूजन को कम करे (reduce body inflammation)
शरीर में सूजन को कम करने के लिए कीवी का फल काफी अच्छा मददगार होता है। इस फल का नियमित सेवन करने से यह शरीर के अंदुरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए गुणकारी रहेगा।
9. खूबसूरत त्वचा के लिए ( good for skin)
कीवी एक एल्कैलाइन है इसलिए हम जो भी एल्काइन फूड लेते हैं, उसके काउंटर एफेक्ट के रूप में इसका इस्तमेला किया जाता है। एक स्वस्थ शरीर में potential of hydrogen का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। इससे आप ऐक्टिव, एनर्जेटिक रहते हैं और आपकी त्वचा जवां नजर आती है। कीवी की कुछ स्लाइड्स काटकर चेहरे पर लगाइए आपकी त्वचा निखर आएगी।
10. पाचन तंत्र मजबूत करे ( Helpful in digestive System)
कीवी के फल में मौजूद फाइबर पाचन तत्र को ठीक रखने में मदद करता है। अगर आप कब्ज, गैस या पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप दिन में दो कीवी के फल खाएं और तुरंत ही इन परेशानियों से निजात पाएं। इस फल में पाया जाने वाला एक्टीनीडेन नमक एन्जामिम प्रोटीन को पाचन में सहायक होता है।
11. सर्दी जुकाम में मददगार ( Cough & cold)
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देता है। सर्दी जुकाम की समस्या होने पर आप इस फल का सेवन करें और कुछ ही समय में फर्क देखें। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर काने में भी सहायक होता है।
12. वजन कम करने में सहायक ( Weight loss)
अपने वजन से परेशान लोगों के लिए यह फल काफी लाभदायक होता है। अगर आपके शरीर पर अनावश्यक चर्बी जमी है तो आप नियमित रूप से इस फल का सेवन करें क्यूंकि इस फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिस वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा नहीं हो पाती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post