क्या है ग्रीन कॉफ़ी के फायदे जानकर हैरान हो जाएगें Benefits of Green Coffee



अपनी सेहत को चुस्त रखने के  लिए पीने वाली चीजों को लकेर लोग काफी जागरूक हो गए है।  खाने के  लिए अब आरगेनिक फूड को लोग तरजीह देने लगे है। इसी  सिलसिलेवार अब काफी भी ग्रीन हो गई है आज इसी के बारे में आपको बताते है                                                                                                                            
क्या है ग्रीन कॉफ़ी  :

ग्रीन कॉफ़ी कोई अलग प्रकार की कॉफ़ी नहीं होती है. इसे बनाने में कॉफ़ी के सामान्य बीजों का ही प्रयोग किया जाता है. कॉफ़ी के बीजों को अगर भूना नहीं जाये तो वो बीज हरे रंग के ही बने रहते हैं. इन्हीं बीजों से ग्रीन कॉफ़ी तैयार की जाती है. काफी के बीजों में एक खास तत्व क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जोकि कॉफ़ी के बीज भूने जाने से खत्म हो जाता है. वैज्ञानिक मानते है कि ग्रीन कॉफ़ी में यह तत्व बना रहता है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.



क्या है ग्रीन कॉफ़ी के फायदे :
1. कैंसर में कारगर
ग्रीन कॉफी में उपस्थित तत्व ट्यूमर आदि रोगों के निर्माण को रोकता है, इसकी मदद से कैंसर जैसी बिमारी को नियंत्रण में रखकर उसकी वृद्धि को भी रोका जा सकता है। यह शरीर में होने वाले चार तरह के कैंसर को रोकने में शरीर की मदद करता है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल कर आप कैंसर जैसी प्राणघातक बिमारी से बच सकते हैं।

2. डिमेन्शया से राहत
क्लोरोजेनिक एसिड दिमागी सेहत के लिए बहुत प्रभावी है, यह संज्ञानात्मक क्रियाओं को बेहतर करने के साथ साथ मानसिक समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक होता है। बढ़ती उम्र के साथ साथ डिमेन्शिया या मतिभ्रम कि स्थिति में भी इसका सेवन बहुत लाभदायक समझा जाता है। साथ ही इसमें उपस्थित घटक दिमागी क्षमताओं को पहले से ज़्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह निर्णय लेने की क्षमता, बेहतर याददाश्त आदि के लिए भी सहायक माना जाता है।

3. बढ़ती उम्र छिपाए
ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर पड़ने वाले उम्र के निशानों को कम करता है। बढ़ती उम्र की वजह से हमारी त्वचा में कई तरह के दाग धब्बे या महीन लकीरें साफ दिखाई देने लगती है। एंटीऑक्सीडेंट तत्व इन सभी निशानों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को एक नया जीवन देते हैं। इसके नियमित सेवन से झाइयाँ, पतली रेखाएँ, डार्क सर्कल्स आदि जल्दी ही दूर होने लगते हैं।

4. वेट लॉस में मददगार
 ग्रीन कॉफी में मौजूद घटक के शरीर में होने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके होने से सभी तत्वों को हमारा शरीर आसानी से अवशोषित करने में सक्षम होता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रीन कॉफी में उपस्थित तत्व भूख को कम करने में भी मदद करते हैं। अच्छे परिणाम के लिए भोजन के 30 मिनट पहले ग्रीन कॉफी का सेवन करें।

5. ब्लड शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए ग्रीन कॉफी को एक बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक माना गया है, इसका नियमित रूप से किया गया सेवन शरीर के ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखता है।
6. ओआरएसी बढाए
ओआरएसी यानि ऑक्सीजन रेडिकल एबजॉरबेंस केपेसिटी ये एक तरीका होता है जिससे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा की जांच की जाती है। जब ग्रीन कॉफी की बीन्स की जांच की गई तो पाया गया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में है।

7. हार्ट के लिए बेनिफिशियल
ग्रीन कॉफी में मौजूद जो क्लोरोजेनिक एसिड  दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त नलिकाओं को फैलने में मदद करते हैं और इससे प्राकृतिक तरीके से रक्तचाप कम होता है। रक्तचाप कम होने पर हृदय की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिसके कारण हृदय लंबे समय तक सेहतमंद बना रहता है।

8. मूड बनाए बेहतर
ग्रीन कॉफी का सीधा असर आपकी मनोदशा पर पड़ता है। यह हमारे दिमाग पर असर डालती है और हमारे मूड को बेहतर करने का प्रयास करती है। साथ यह नींद या आलस के एहसास को दूर करके लंबे समय तक एक्टिव बनाए रखती है।

9. सिरदर्द में दे राहत
ग्रीन कॉफी सिर दर्द को ठीक करने के लिए बेहतर उपाय है। इसमें मौजूद कैफीन सिर के दर्द को तेजी से कम करने के साथ दूर करने में असरकारक होते है।
कैसे बनाएं ग्रीन कॉफ़ी

एक कप ग्रीन कॉफ़ी खाना खाने के बाद पियें क्योंकि खाने के बाद ब्लड शुगर लैवल तेजी से बढ़ता है. ग्रीन कॉफ़ी इस बढे हुए शुगर को कण्ट्रोल करके फैट के रूप में जमने से रोकता है. ग्रीन कॉफ़ी बनाना बहुत आसान है.

ग्रीन टी जैसे ही ग्रीन कॉफ़ी भी बनाई जाती है. गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन कॉफ़ी पाउडर मिलाएं, बस ग्रीन कॉफ़ी तैयार है. यही सबसे बेस्ट तरीका है. चाहें तो थोड़ी अदरक और दालचीनी पाउडर मिला लें, स्वाद और महक बढ़ जायेगा.

इस कॉफ़ी में चीनी बिलकुल न मिलाएं क्योंकि चीनी शुद्ध कैलोरी होती है, इसका कोई फायदा नहीं होता. स्वाद के लिए चाहें तो बिलकुल जरा सा शहद और दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं. शहद और दालचीनी पाउडर सेवन वजन घटाने का प्रसिद्ध फार्मूला है.

वजन घटाने के लिए लोग अक्सर किसी चमत्कारी चीज़ की कल्पना करते हैं, जबकि वैट लॉस करने के लिए सही डाइट प्लान और एक्सरसाइज सबसे जरुरी चीज़ है. इन दो मुख्य नियमों के पालन के साथ ग्रीन कॉफ़ी या अन्य किसी पदार्थ का सेवन करने से ही तेजी से वजन घटाना सम्भव होता है. अगर आप ग्रीन काफी ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो यह लिंक देख सकते हैं

Unselectable text.

Post a Comment

Previous Post Next Post