चमत्कारी फायदे है ब्रोकली के broccoli health benefits



ब्रोकली में अन्य सब्जियों की तुलना में बहुत पौष्टिक और स्वास्थवर्धक सब्जी है। ब्रोकोली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप सलाद व सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। यही नहीं ब्रोकली का सूप भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बोकली में अधिक मात्रा में क्रोमियमए विटामिन ए, विटामिन सीए प्रोटीन के अलावा लोहा तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
यही नहीं इस हरी सब्जी में एंटीआॅक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है ब्रोकोली। यह कई तरह की बीमारियों से बचाने का अचूक घरेलू नुस्खा भीहै। वैदिक वाटिका आपको बता रही है ब्रोकली से और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
ब्रोकली के फायदे

हार्ट अटैक

नियमित यदि ब्रोकोली का सेवन किया जाए तो इससे दिल से संबंधित बीमारियां शरीर को नहीं होती है। ब्रोकोली में मैजूद गुण दिल की धमनियों को मोटा नहीं होने देता है। और खून को गाढ़ा होने से भी रोकते हैं जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो जाता है।

कैंसर की बीमारी

ब्रोकली में कैंसर रोधी गुण होते हैं। इसी वजह से ब्रोकली पर वैज्ञानिक शोध करते रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने ब्रोकली के उपर किए शोध के आधार पर बताया है कि इस सब्जी में गले और सिर के कैंसर को बढ़ने से रोकने की क्षमता है। यह बढ़ते हुए कैंसर के सेल्स को रोक देता है।
अमेरिका की पीट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार गर्दन और सिर में कैंसर ठीक होने के बाद भी दोबारा हो सकता है। जो कि जानलेवा होता है। इससे बचने का एक मात्र उपाय अब ब्रोकोली है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से कोलोन, स्तन कैंसर और लंग कैंसर होने के खतरे कम हो जाते हैं।

ब्लड प्रेशर में

यदि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता हो तो ब्रोकली का सेवन करें। यह शरीर में कोलेस्ट्राॅल के लेवल को बढ़ने नहीं देता है जिससे आपका बीपी नियंत्रण में रहता है।

एल्जाइमर

यदि आपको या आपके परिवार में किसी को एल्जाइमर की समस्या हो या एनीमिनय यानि खून की कमी हो तो आप खाने में ब्रोकोली को शामिल कर लें।


भूख बढ़ाए

ब्रोकली का सूप पीने से भूख लगती है। यह सूप आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

मोतियाबिंद की समस्या

मोतियाबिंद की समस्या के प्रभाव को कम करती है ब्रोकली। यह आंखों के मस्कुलर डीजेररेशन जो कि मातियाबिंद को बढ़ाता है उसे ब्रोकली रोकती है।

सूजन और रेडियेशन

सूर्य की किरणों से निकलने वाली यूवी रेडियेशन से शरीर के अंग प्रभावित होते हैं। एैसे में ब्रोकली को सलाद के रूप में खाएं। आपको यूवी रेडियेशन के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी।
यदि आपके शरीर में सूजन बनी हुई हो तो ब्रोकली की सब्जी का सेवन नियमित करें।

डायबिटीज में

ब्रोकली इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है। इसलिए इसमें मैजूद गुण डायबिटीज की समस्या को बढ़ने नहीं देते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए

ब्रोकली गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट के अंदर पल रहे शिशु का दिमाग विकसित होता है। साथ ही ब्रोकली गर्भवती महिलाओं को कई समस्याओं से भी बचाता है।

गठिया

गठिया की समस्या से परेशान लोगों को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकली में मौजूद गुण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से गठिया के दर्द से निजात मिलता है।
वजन घटाना
कैलोरी की बहुत ही कम मात्रा ब्रोकली में होती है। इसकी सब्जी खाने से वजन आसानी से घटता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post